फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरएमसी पॉइंटों से कूड़ा हटाने और सफाई बेहतर करने के निर्देश

विज्ञापन
नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह क्षेत्र का मुआयना करते हुए
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू और कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने शनिवार को शाहीमाजरा के आरएमसी पॉइंट का दौरा किया। उन्होंने सफाई ठेकेदारों को आरएमसी पॉइंटों से तुरंत कूड़ा हटाने और सफाई की बेहतर व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी डंपिंग ग्राउंड बंद होने से आरएमसी पॉइंटों पर कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन

कूड़े की प्रोसेसिंग भी की जा रही है। मेयर ने बताया कि प्लास्टिक की बोतलें या मिट्टी नहीं सड़ती, बल्कि घरेलू रसोई का कचरा आसानी से सड़ जाता है। कुछ छिड़काव के बाद खाद में परिवर्तित हो जाता है। इस मौके पर मेयर ने इलाका निवासियों के साथ शाही माजरा और फेज-5 की ग्रीन बेल्ट (जहां मंडी लगती है ) का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मंडी बोर्ड ने मंडी खुलने के बाद सफाई का ठेका भी दिया हुआ है, लेकिन ठेकेदार सफाई ठीक से नहीं करता है।
कमिश्नर परमिंदर पाल सिंह ने कहा कि वे अभी भी मोहाली की मुख्य समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और चरणबद्ध तरीके से उनका समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर उनके साथ पार्षद जगदीश सिंह जग्गा और फेज-5 की पार्षद बलजीत कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें