फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हस्तलिखित विरासत के संरक्षण के लिए सर्वे तेज करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एडीसी (ज) गीतिका सिंह ने शुक्रवार को ज्ञान भारतम मिशन में हस्तलिखित विरासत के संरक्षण के लिए सर्वेक्षण अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जून 2026 तक जिले में मौजूद सभी हस्तलिखित दस्तावेजों की पहचान और डेटा अपलोड का कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने इस मिशन का उद्देश्य देशभर में फैली हस्तलिखित धरोहर को खोजकर संरक्षित करने और आने वाली पीढि़यों के लिए सुरक्षित रखना है। इसके तहत सरकारी और निजी संस्थानों, विश्वविद्यालयों, मंदिरों, गुरुद्वारों, लाइब्रेरी और अन्य विरासत स्थलों में मौजूद पांडुलिपियों का सर्वे किया जा रहा है। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हस्तलिखित सामग्री का सत्यापन, दस्तावेजीकरण और वैज्ञानिक तरीके से संरक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें