डेराबस्सी। डेराबस्सी कोर्ट ने संगरूर जिले के एक व्यक्ति को लंबे समय से पेशी से गैरहाजिर रहने के कारण भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश कर रहे हवलदार गुलाब सिंह के अनुसार विनोद शर्मा प्रोप्राइटर: ग्लोबल इंजीनियरिंग सर्विस, ग्राउंड फ्लोर, चौड़ा बाजार, पिंड लोहगढ़, जीरकपुर ने रीपन कुमार प्रोप्राइटर सिद्धिविनायक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, वासी अगर नगर, गोशाला रोड, संगरूर के खिलाफ डेराबस्सी कोर्ट में मुकदमा किया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति लंबे समय से डेराबस्सी कोर्ट में गैरहाजिर चल रहा था। डेराबस्सी कोर्ट के माननीय जज के आदेश पर विनोद शर्मा बनाम रीपन कुमार मुकदमे में आरोपी रीपन कुमार ने अपनी पेशी पर माननीय कोर्ट में पेश नहीं होकर कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया।