फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लंबित पड़े बकायाें को तुरंत जमा करवाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह धालीवाल ने बुधवार को जिला प्रशासनिक परिसर में मोहाली जिले की सभी सहकारी मकान निर्माण सभाओं के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में सभी सभाओं को शहरी विकास प्राधिकरणों के लंबित पड़े बकाया जैसे लैंड कॉस्ट, सीएलयू शुल्क, नॉन-कंस्ट्रक्शन फीस आदि तुरंत जमा कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही जिन सभाओं के गमाडा/शहरी विकास प्राधिकरणों के साथ बकाया राशि के मिलान संबंधी मामले लंबित हैं, उनके संबंधित हल्का निरीक्षकों को गमाडा के साथ समन्वय कर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। साथ ही रजिस्ट्रार, सहकारी सभाएं पंजाब चंडीगढ़ द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार सभी बकाया देनदारी की अदायगी सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें