फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कोरोना टीकाकरण के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को कोविड दिशानिर्देशों का पालन सख्ती से करना पड़ेगा। इस चीज पर नजर रखने के लिए सेक्टर हेल्थ रेगुलेटर तैनात किए गए हैं, जो कि कोविड प्रोटोकॉल की सख्ती से पालना करवाने को यकीनी बनाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को एसडीएम हरबंस सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं और लोगों से अपील की है कि कोरोना टीकाकरण करवाएं, ताकि कोरोना महामारी को मात दी सके। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में आयोजित कांफ्रेंस में एसडीएम हरबंस सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के प्रकोप को देखते हुए सभी उचित इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें