फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्वास्थ्य मंत्री के आने की मिली सूचना चमकाया फेज-6 का सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सिविल अस्पताल फेज-6 के वार्डों में रविवार को मरीजों के लिए एकदम चकाचक बेड शीटें बिछाईं, दो घंटे में डायरिया का स्पेशल वार्ड तैयार करके दरवाजे पर लिखा, अस्पताल में सफाई करके एकदम चमकाया। यह है स्वास्थ्य मंत्री के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में आने की सूचना का असर। बेशक मंत्री जी किन्हीं कारणों से यहां नहीं पहुंचे सके, लेकिन यहां भर्ती मरीज सफाई होने से मंत्री जी का धन्यवाद देते नजर आए। जी हां, यहां अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह का दौरा था। दौरा दोपहर दो बजे था, लेकिन सूचना मिली चार घंटे पहले। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने फटाफट अस्पताल को चकाचक करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, रविवार को छुट्टी पर घर में बैठे स्टाफ को भी यहां तलब कर लिया गया, जिससे साहब के सामने स्टाफ की कमी न दिखे।
विज्ञापन

मोहाली में गरमाए डायरिया के मामले में जो मरीज अस्पताल में थे, वह इधर-उधर पड़े हुए थे। जैसे ही मंत्री जी के आने की खबर मिली तो डायरिया के मरीजों को सुबह-सुबह एक डायरिया का स्पेशल वार्ड बनाकर शिफ्ट कर दिया गया। ऐसी स्थिति में बेचारे मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी हुई।
मंत्री के आने पर अस्पताल की स्थिति को संभालने के लिए मरीज भी एक वार्ड से दूसरे वार्ड में अपना सामान लेकर भागते नजर आए। स्थिति ऐसी भी बनी कि जहां स्ट्रेचर तक नहीं थे, वहां स्ट्रेचर पर कवर और चादर बिछाकर रखवा दिया गया। सुबह-सुबह ही सभी सफाई कर्मचारियों को काम पर लगा दिया गया था। अस्पताल के गेट से गंदगी हटवाई गई, वार्ड में पोंछा लगवाया गया और बेडशीट तक बदल डालीं। अस्पताल के गेट से लेकर आखिरी कोने तक सफाई का काम सुपरवाइजर की देखरेख में चला। वहीं गंदी बेड शीट पर लेटे मरीजों को भी साफ बेड शीट दी गई। हालांकि इतना करने के बाद फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में रविवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंच नहीं सके।
विज्ञापन

कोट्स
यह अस्पताल तो रोजाना साफ किया जाता है। हां, अगर कोई बड़ी पर्सनालिटी आती है तो उनके लिए जरूर स्पेशल इंतजाम किए जाते हैं। जरूरी यह है कि लोग भी ध्यान दें और कर्मचारी भी। जिससे कि अस्पताल हमेशा साफ ही रहे। -डॉ. भवनीत भारती, डायरेक्टर, एम्स, फेज-6
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें