फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एचआईवी और सिफलिस की कैंप में दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एचआईवी और सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पारस मॉल के सामने फ्लाईओवर के नीचे लगाया गया। इसमें लोगों को इन बीमारियों के कारण, लक्षण, संक्रमण के प्रभाव और बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह कैंप आईसीटीसी डेराबस्सी द्वारा आयोजित किया गया था। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और दिशा क्लस्टर पटियाला के निर्देशों के तहत यह पहल हुई। डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एसएमओ डेराबस्सी और डॉ. दपिंदर सिंह, पैथोलॉजिस्ट ने इसका नेतृत्व किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि एचआईवी और सिफलिस से बचाव के लिए जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और समय पर जांच बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने उचित उपचार के महत्व पर भी जोर दिया। कैंप में लोगों की विभिन्न भ्रांतियों को दूर किया गया। उन्हें बीमारी के लक्षण दिखने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें