फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में नशामुक्ति और पुनर्वास सेवाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने क्लस्टर रिसोर्स सेंटर (आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) मोहाली में चिकित्सा अधिकारियों के क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब की नशामुक्ति और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। यह आयोजन अनन्या बिरला फाउंडेशन के सहयोग से मोहाली में स्थापित डेटा इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

एनडीडीटीसी-एम्स, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, आईआईटी रोपड़ और टीआईएसएस मुंबई सहित प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों द्वारा समर्थित, डीआईटीएसयू राज्यभर में निर्बाध तकनीकी सहायता और जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल का काम करता है। चिकित्सा अधिकारियों, काउंसलरों, पुलिसकर्मियों और मनोवैज्ञानिकों को प्रभावी, करुणामयी और पेशेवर देखभाल प्रदान करने के कौशल से लैस किया जा रहा है। पंजाब में 5,000 से अधिक समर्पित नशामुक्ति एवं पुनर्वास इलाज बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं। 36 सरकारी नशामुक्ति केंद्रों, 19 सरकारी पुनर्वास केंद्रों, 143 निजी नशामुक्ति केंद्रों और 72 निजी पुनर्वास केंद्रों में सरकार द्वारा आवास, भोजन और दवाओं सहित निशुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है।
इसी तरह, 10.31 लाख से अधिक पंजीकृत रोगियों वाले 547 ओओएटी (आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट) क्लीनिक पंजाब को नशामुक्त बनाने में योगदान दे रहे हैं। डॉ. बलबीर सिंह ने आगे कहा कि मेथाडोन क्लीनिकों ने अमृतसर, बठिंडा और कपूरथला में काम शुरू कर दिया गया है, और जालंधर, मोहाली, फरीदकोट और पटियाला में इसका विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान बसंत गर्ग, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पंजाब, भवनीत भारती, निदेशक प्रिंसिपल अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, मोहाली, नवदीप सैनी, चिकित्सा अधीक्षक (एआईएमएस), सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन और 35 चिकित्सा अधिकारियों का एक बैच शामिल था, जो मास्टर ट्रेनर के रूप में चार मनोचिकित्सकों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें