चंडीगढ़। सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत शनिवार से सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम में हुई। पहले दिन खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में दिल्ली के विक्रमजीत चावला ने पंजाब के अनीश बिंद्रा को 6-0, 6-1 से, चंडीगढ़ के केशव ने हरियाणा के मानव मलिक को 6-1, 6-1 से हराया। वहीं, यूपी के ओम यादव ने राजस्थान के भरत शर्मा को 6-0, 6-1 से, हरियाणा के युवराज सिंह ने हरियाणा के अवि चौधरी को सीधे सेटों में 6-0, 6-0 से, उत्तराखंड के रिवराज ने हरियाणा के प्राग श्योराण को 7-6, 10-6 से, हरियाणा के अनुज मलिक ने हरियाणा के आर्यन चौहान को 6-3, 7-5 से, यूपी के जॉय दास ने पंजाब के अमृत चौधरी को 6-0, 6-2 से, पंजाब के माधव शर्मा ने पंजाब के अक्षत शर्मा को 6-2, 6-2 से, पंजाब के सहजप्रीत बाजवा ने हरियाणा के हिरेन मलिक को 6-3, 6-2 से हराकर फाइनल क्वालीफाइंग राउंड में जगह बनाई।चंडीगढ़ लाॅन टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, जम्मू एवं कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक, गुजरात, असाम, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना से टेनिस खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।