फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दवा कारोबारियों को एबीडीएम पंजीकरण और औषधि सुरक्षा पर जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। केमिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को पटियाला रोड स्थित एक निजी होटल में सतत चिकित्सा शिक्षा सेमिनार का आयोजन किया। इसमें दवा कारोबारियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत पंजीकरण और औषधि सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। मोहाली ड्रग विभाग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी जसवीर प्रताप सिंह और ड्रग कंट्रोल अधिकारी जय जैकार सिंह ने दवा विक्रेताओं को संबोधित किया। उन्होंने हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर) में अनिवार्य पंजीकरण के बारे में बताया। अधिकारियों ने डिजिटल इंडिया पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पेशेवरों का एकीकृत डिजिटल रिकॉर्ड बनने से व्यापक डाटाबेस तैयार होगा। यह डाटाबेस प्राकृतिक आपदा या स्वास्थ्य आपातकाल में तेजी से सेवाएं पहुंचाने में सहायक होगा। सेमिनार में वैध दवा लाइसेंस, दवाओं के उचित भंडारण और नकली दवाओं की रोकथाम पर भी दिशा-निर्देश दिए गए। कारोबार में नैतिक मानकों के पालन पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन




एसोसिएशन का सहयोग और उपस्थिति

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एबीडीएम जैसी डिजिटल स्वास्थ्य पहलों को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुनीत कुमार, सचिव राजीव चाटली और वित्त सचिव कनवर्दीप सिंह मौजूद थे। उपाध्यक्ष नवीन गोयल और कमलजीत सिंह भी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में केमिस्ट सदस्य भी सेमिनार में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें