फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विभिन्न मतदान केंद्रों पर वोटिंग मशीन से दी स्वीप गतिविधियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त आशिका जैन के नेतृत्व में जिले में छह मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार कर रहा है। इन वैन के जरिए लोगों को विभिन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम के माध्यम से स्पीप गतिविधियों (एसवीईईपी- सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इक्टोरल पार्टिशिपेशन) की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला नोडल पदाधिकारी स्वीप प्रो. गुरबख्शीश सिंह अंटाल ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग के इस बार 70 फीसदी मतदान के लक्ष्य को पूरा करने और ईवीएम व वीवी पीईटी मशीनों की ट्रेनिंग के लिए संबंधित अधिकारियों की देखरेख में छह टीमें काम कर रही हैं। शनिवार को डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र में जीरकपुर और बलटाना के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल बलटाना, लिटिल एंजल स्कूल किंगडम स्कूल, चंडीगढ़ पब्लिक स्कूल और भबात एरिया में प्रचार किया गया। मोहाली विधानसभा क्षेत्र में कंबाली, कंबाला, रुड़का, चप्पड़चिडी, लांडरां आदि 10 स्थानों पर स्पीप के बारे में प्रचार किया गया। खरड़ विधानसभा क्षेत्र में भी अलग-अलग स्थानों पर इसके प्रचार के लिए गतिविधियां करवाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें