मोहाली। फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज के ग्राउंड में मंगलवार को एक तरफ देशभक्ति के तराने गूंज रहे थे। वहीं दूसरी तरफ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का संदेश देती झांकियां निकाली गईं। मौका था स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले समागम की फुल ड्रेस रिहर्सल का। रिहर्सल एडीसी जनरल साक्षी साहनी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान उन्होंने तिरंगा फहराकर परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी सिटी हरविंदर सिंह विर्क भी मौजूद रहे।
परेड में पुलिस, माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपेटरी इंस्टीट्यूट, सरकारी कॉलेज फेज-छह, शिवालिक पब्लिक स्कूल, सरकारी मेरिटोरियस स्कूल, सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फेज-3बी1, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंड़ूआ व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां सोहाना ने भाग लिया। करीब 1150 बच्चों ने पीटी शो, परेड व रंगारंग प्रोग्राम में भाग लया। सभ्याचारक प्रोग्राम दौरान बच्चों ने देश भक्ति के गीत, कोरियोग्राफी व भंगड़ा पेश किया।
राणा केपी फहराएंगे तिरंगा
फेज-छह के सरकारी कॉलेज में होने वाले समागम मे पंजाब विधानसभा राणा केपी मुख्य मेहमान होंगे। वह तिरंगा फहराएंगे। एडीसी साक्षी साहनी ने कहा कि समारोह संबंधी सारी तैयारियां व सुरक्षा प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।