फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका को इंसाफ दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शाम को कैंडल मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अधिकारियों के शारीरिक शोषण से तंग महिला की ओर ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी को पांच दिन बीत चुके हैं। मगर रेलवे पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, दूसरी ओर परिजनों व लोगों ने मृतका को इंसाफ दिलवाने के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए जाते वे धरना जारी रखेंगे और गिरफ्तारी के बाद ही संस्कार करेंगे। बता दें कि मृतका का शव पिछले 5 दिनों से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को हाईवे पर स्थित आईटीआई चौक पर महिला के परिजनों व लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना अनिश्चित समय के लिए शुरू कर दिया है। धरने में विधायक एनके शर्मा, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता कुलजीत सिंह रंधावा, स्वीटी शर्मा, बसपा से चरणजीत सिंह देवीनगर, कर्मजीत कौर बड़ाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला की मौत को पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन, आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार न किया जाना पुलिस व प्रशासन के लिए शर्म की बात है। पुलिस और प्रशासन आरोपियों का साथ दे रहे हैं। मृतका को इंसाफ दिलवाने के लिए पूरा इलाका पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और जबतक आरोपियों को सजा नहीं मिल जाती वे लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करें नहीं तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। वहीं, धरने में प्रशासन की ओर से किसी भी किसी भी अधिकारी के न पहुंचने पर लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें