फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लू, ब्रोंकाइटिस, निमोनिया और सांस की समस्याओं के मरीजों में वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मोहाली। जैसे-जैसे तापमान लगातार नीचे गिर रहा है, सर्दियों से जुड़ी बीमारियों के मामले शहर में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पिछले दो हफ्तों में सर्दी-जुकाम, फ्लू (इन्फ्लूएंजा), खांसी, गले में खराश, ब्रोंकाइटिस और साइनस इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। डॉक्टरों का कहना है कि ठंडी हवाओं और मौसम में अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ रहा है।



प्रदूषण और गिरते तापमान ने बढ़ाई परेशानी
इस मौसम में हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) खराब होने से सांस की बीमारियों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदूषण और सर्द हवा के कारण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और सांस लेने में दिक्कत के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके साथ ही जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, निमोनिया और स्ट्रेप थ्रोट के मरीज भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कई मरीज कमजोर इम्युनिटी के कारण बार-बार संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन



सर्दी में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है
एमडी मेडिसिन डॉ. ईशा अरोड़ा ने कहा कि सर्दियों में शरीर का तापमान अचानक गिरने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी को लगातार बुखार, सीने में दर्द, खांसी या सांस लेने में तकलीफ हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। समय पर जांच से बड़ी परेशानी टाली जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह धूप और शाम की ठंड को देखते हुए मौसम के अनुकूल कपड़े पहनना बहुत जरूरी है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ताजे फल, विटामिन-सी युक्त आहार लें और शरीर को हाइड्रेट रखें। ब्रोंकाइटिस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, इसलिए कहीं दूर सफर कर रहे हैं तो मास्क पहनना भी जरूरी है। मौसमी बीमारियों को हल्के में न लें और समय रहते इलाज करवाएं, ताकि किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें