फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पंचायत समिति चुनावों को निष्पक्ष बनाने के लिए पर्यवेक्षक ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा पंचायत समिति चुनावों की निगरानी के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक अमृत सिंह ने बुधवार को जिले की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पर्यवेक्षक अमृत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस यह सुनिश्चित करें कि मतदाता बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने प्रतिनिधि चुन सकें। किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 62397-34578 और ईमेल– Liaisonofficergram2025gmail.com जारी किया है। इसके अलावा, शिकायतें कमरा नंबर 257, पहली मंजिल, जिला प्रशासनिक परिसर मोहाली में भी जमा करवाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि पंचायत समिति डेराबस्सी के 22 जोन, खरड़ के 15 जोन और माजरी के 15 जोन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है, जिसकी अंतिम तिथि 4 दिसंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 5 दिसंबर, जबकि नाम वापसी 6 दिसंबर को होगी। मतदान 14 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और मतगणना 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 8, 10 और 13 दिसंबर को करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान बैलेट पेपर से होगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एसएसपी हंस ने बताया कि जिले में ‘प्री-पोल’ और ‘पोल-डे’ सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को भय फैलाने या मतदाताओं को लालच देने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस तैनाती और निगरानी को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें