फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नामी बिल्डर के दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने की छानबीन खंगाला जा रहा रिकाॅर्ड, कई प्रोजेक्ट पर एकसाथ हुई कार्रवाई

Fri, 27 Dec 2024 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शहर में नामी बिल्डर ग्रुप सुषमा पर आयकर विभाग की टीम ने छानबीन की। आयकर विभाग की टीम ने वीरवार सुबह यह कार्रवाई की। रेड के दौरान ग्रुप के सभी रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं और कंप्यूटर आदि में मौजूद डाटा चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इस ग्रुप के कई प्रोजेक्ट और दफ्तरों पर एक साथ आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। इस दौरान दफ्तर में न तो अधिकारियों और कर्मचारियों को जाने दिया था न ही आने दिया जा रहा था। इस संबंध में जब आयकर विभाग के अधिकारियों से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में बात करने से इन्कार कर दिया। रेड के दौरान आयकर विभाग की टीम ने सभी के मोबाइल भी रखवा लिए थे और कंपनी के एमडी और अन्य अधिकारियों को बैठा लिया था। कंपनी के दफ्तर के बाहर भी जवान पहरा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें