मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के नजदीक अब सड़क हादसों पर लगाम लग सकेगी। लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर अब गमाडा के बजाय ट्रैफिक पुलिस ने पूरा कर दिया है। यहीं नहीं पुलिस की ओर से गमाडा को इस कट को पक्के तौर पर बंद कर कर दिया गया है। इससे पहले टीडीआई सिटी के निवासी कई बार गमाडा से कट को बंद करने की गुहार लगाते आ रहे हैं। क्योंकि इस कट में रोजाना सड़क हादसे होते हैं और कई लोग अपनी जान भी इस कट के कारण गवां चुकें है।
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर हादसों को लगाम लगाने करने के लिए ट्रैफिक जोन-1 पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर टीडीआई सिटी के सामने बने कट को बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया गया। जोन-1 के इंचार्ज नरिंदर सूद ने बताया कि एसपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर और डीएसपी ट्रैफिक गुरइकबाल सिंह के दिशा-निर्देशों पर इस कट पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे लोग यू-टर्न न ले सकें। इसके साथ ही टीडीआई सिटी से गलत दिशा से इस कट का इस्तेमाल करते समय लोग हादसों का शिकार हो जाते थे। इससे भी अब लगाम कसी जा सकेगी। यहीं नहीं ट्रैफिक पुलिस की कोशिश रहेगी कि यहां पर रोजाना कोई न कोई कर्मचारी तैनात किया जा सके। बता दें कि एयरपोर्ट शहर के प्रमुख सड़कों में एक है। इसे शहर की लाइफ लाइन कहा जाता है। अब मोहाली से दिल्ली जाने वाला ट्रैफिक चंडीगढ़ जाए बिना सीधे जीकरपुर से निकलता हुआ दिल्ली की ओर जाता है। इस रोड के बनने से जहां सड़क हादसों पर कमी आई है। वही, सड़कों पर जाम से भी छुटकारा लोगों को मिला है।