फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर के वार्ड-26 में ट्यूबवेल का उद्घाटन, नहीं होगी पानी की दिक्कत

Thu, 18 May 2023 02:10 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की समस्याएं सुनकर विधायक रंधावा ने दिया आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। शहर के वार्ड नंबर-26 में पानी की समस्या को दूर करने के लिए बुधवार को पीने वाले पानी का ट्यूबवेल लगाया गया। इसका उद्घाटन हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की ओर से किया गया। इसके लिए स्थानीय निवासियों ने विधायक का धन्यवाद किया। इस दौरान विधायक रंधावा ने कहा शहरवासियों को गर्मी के मौसम में पीने वाले वाले साफ पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर रंधावा ने वार्ड वासियों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि जल्द ही सब कुछ ठीक कर दिया जाएगा। विधायक रंधावा ने कहा कि जिस तरह क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान हुआ है, उसी तरह सीवरेज, नालियों और गलियों के लंबित कार्य भी आने वाले दिनों में पूरे करवा लिए जाएंगे। इस मौके पर पावरकॉम के एक्सईएन सुरिंदर सिंह बैंस, नगर परिषद जीरकपुर के एसडीओ सुखविंदर सिंह, वार्ड नंबर 26 के पार्षद नवजोत सिंह और आम आदमी पार्टी की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें