फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव तक्कीपुर में मनीष तिवारी ने पंचायतों की मुश्किलें सुनकर अधिकारियों को दिए हल करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनीष तिवारी ने बुधवार को खरड़ विधानसभा के गांव तक्कीपुर में अलग-अलग पंचायतों के सरपंचों और पंचों के साथ मुलाकात की। उनके इलाकों की समस्याएं जानकर मौके पर ही मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से उनका हल करवाया गया। सांसद ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करना है। इसके मद्देनजर विकास की राह में कोई भी अड़चन नहीं पेड़ने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने सरपंचों और पंचों से उनके इलाकों में सड़कों, गलियों-नालियों, पेयजल की व्यवस्था, बिजली, सेहत सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली और मौके पर मौजूद अलग-अलग विभागों के अधिकारियों से उनका हल निकालने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर अन्य के अलावा, अमरिंदर सिंह कंग, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड, दीपक भारद्वाज तहसीलदार माजरी, जसप्रीत कौर बीडीओ, हरनेक सिंह पंच तक्कीपुर, गुरविंदर सिंह बिट्टू पड़ोल, दर्शन सिंह नंगल, जसविंदर कौर सरपंच तक्कीपुर, गुरविंदर सिंह पड़ोल, ज्ञानी बलजिंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह प्रधान, अमरिंदर सिंह नंबरदार, सुक्खा सरपंच शेखुपुरा, संदीप सरपंच सीसवा, कुलविंदर सिंह पलहेड़ी सरपंच, गुरमेल सिंह सरपंच होशियारपुर, जिंदर सिंह सरपंच बड़ोजियां, मदन सिंह सरपंच मानकपुर शरीफ, लाभ सिंह सरपंच रानी माजरा, रोमी सरपंच ढकोरा कला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें