फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव बलौंगी में अज्ञात ने सब्जी बेचने वाली महिला को पेट में मारा चाकू

Fri, 24 Mar 2023 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बलौंगी में अज्ञात ने सब्जी बेचने वाली महिला को पेट में मारा चाकू
विज्ञापन

पीजीआई में चल रहा है इलाज, रात दस बजे बच्चों के साथ घर आते हुए वारदात हुई
अभी हमलावर की नहीं हुई पहचान, चाकू मारने का कारण पता नहीं चला
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। गांव बलौंगी में एक सब्जी बेचने वाली महिला को अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस मामले में बलौंगी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी महिला को चाकू मारने का कारण पता नहीं चल पाया है।
शिकायतकर्ता संगीता निवासी बलौंगी ने बताया कि वह सब्जी मंडी बलौंगी में सब्जी की रेहड़ी लगाती है। 19 मार्च को वह रात 10 बजे काम निपटाकर बच्चों के साथ घर आ रही थी। जब वह गांव के सरपंच हरिंदर के घर के पास पहुंची तो पीछे से एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसने मुंह कपड़े से ढका हुआ था। उसने मुझे रोककर मेरे पेट में चाकू मारा जो दायीं तरफ पसली में लगा। इस कारण पेट में से खून निकलने लगा और वह सड़क पर गिर गई। तभी बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। इसके बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। वे उसे इलाज के लिए पीजीआई ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। अभी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने की गश्त बढ़ाने की मांग
इस वारदात के बाद आसपास के लोगों ने कहा कि इलाके में पुलिस की गश्त नाममात्र होती है। इस कारण लोग रात को घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इलाके में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए ताकि आए दिन हो रही चोरी और लूटपाट की वारदातों में कमी आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें