फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: श्याम सुंदर अरोड़ा मामले में मालबेला ग्रुप के दफ्तर तक पहुंची ईडी, दो दिन से दस्तावेजों की कर रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोहाली के मालबेला ग्रुप के कार्यालय पर छापे मारी की है। यह कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी है। ईडी की टीम सेक्टर-82 स्थित मालबेला ग्रैंड के कार्यालय में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े दस्तावेज की जांच कर रही है। इस जांच से सुंदर शाम अरोड़ा मामले का दायरा अब मोहाली के रियल एस्टेट क्षेत्र तक पहुंच गया है।

छापे के दौरान टीम ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन और अन्य रिकॉर्ड खंगाले हैं। जांच के दौरान कुछ रिकॉर्ड जब्त किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। ईडी की टीम मालबेला ग्रुप से जुड़े कारोबार, जमीनों की खरीद-फरोख्त और प्लॉटों की अलॉटमेंट की कड़ियां जोड़ रही है। विभिन्न कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसी संपत्तियों में किए गए निवेश और कारोबारी गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, मालबेला ग्रुप से जुड़े कुछ कारोबारियों के संबंध पूर्व कांग्रेस सरकार में उद्योग मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा से देखे जा रहे हैं। ईडी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान आवंटित औद्योगिक प्लॉटों और उनसे जुड़े जमीन के सौदों की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, मालबेला ग्रुप के कार्यालय में हुई कार्रवाई को लेकर ईडी ने अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है।
विज्ञापन



अरोड़ा के ठिकानों पर भी कार्रवाई

ईडी की टीम पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। उनके बेटे प्रतीक अरोड़ा समेत उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। सोमवार तड़के शुरू हुई यह छापेमारी 36 घंटे से अधिक समय तक चली। जांच एजेंसी पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईईसी) के औद्योगिक प्लॉटों की अलॉटमेंट में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। मोहाली के मालबेला ग्रैंड स्थित कार्यालय तक पहुंची यह कार्रवाई इसी जांच की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।



रियल एस्टेट कारोबार पर असर

मोहाली के रियल एस्टेट कारोबारियों में इस कार्रवाई के बाद चर्चा तेज हो गई है। ईडी की जांच का दायरा बढ़ने से इस क्षेत्र में हड़कंप है। यह जांच जमीनों की खरीद-फरोख्त और प्लॉटों की अलॉटमेंट में पारदर्शिता पर सवाल उठा रही है। कारोबारी गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल से कई और नाम सामने आ सकते हैं। इस मामले से रियल एस्टेट क्षेत्र में भविष्य के निवेश पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन




वित्तीय लेनदेन की गहन जांच

ईडी की टीम मालबेला ग्रुप और अन्य कंपनियों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसी अलग-अलग कंपनियों के बीच हुए सौदों की गहराई से पड़ताल कर रही है। संपत्तियों में किए गए निवेश के स्रोतों की भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या इन लेनदेन में कोई अनियमितता हुई है। इस जांच का उद्देश्य धन शोधन के संभावित पहलुओं को उजागर करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें