फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर निगम अधिकारियों को दिवाली पर कूड़े का गिफ्ट देने पहुंचे एरोसिटी के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्षद हरविंदर सिंह की अगुवाई में जताया रोष, बोले- निगम की हद में शामिल होने के बाद भी इलाके में नहीं हो रहे काम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दिवाली पर लोग अपनों को मिठाइयां और तोहफे देकर खुशियां बांट रहे हैं, लेकिन एरोसिटी के निवासियों ने नगर निगम अधिकारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। इलाके में लंबे समय से बनी कूड़े की समस्या से परेशान निवासी पार्षद हरविंदर सिंह की अगुवाई में कूड़े का गिफ्ट लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उनका मकसद अधिकारियों को यह बताना था कि शहर को स्वच्छ बनाने के दावों के बीच एरोसिटी के लोग किस तरह गंदगी से जूझ रहे हैं। निवासियों ने कूड़े के जरिये नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।



इस मौके पर पार्षद हरविंदर सिंह ने कहा कि जब से एरोसिटी के क्षेत्र को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया है, तब से लेकर अब तक इलाके में विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर कोई खास काम नहीं हुआ है। गमाडा के पास जाते हैं तो उनको अधिकारी यह कह कर वापस भेज देते हैं काम निगम करेगा। नगर निगम की ओर से एरोसिटी की लगातार अनदेखी की जा रही है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारी बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास करवाने के लिए दिवाली के मौके पर कूड़े का गिफ्ट लेकर आना पड़ा है। यह कोई उत्सव मनाने का तरीका नहीं, बल्कि नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने का तरीका है। बॉक्स
विज्ञापन




सीमा में शामिल किया तो सुविधाएं भी दे निगम निवासियों का कहना है कि जब एरोसिटी को नगर निगम की सीमा में शामिल कर लिया गया है तो यहां रहने वाले लोगों को भी शहर के दूसरे इलाकों की तरह नियमित सफाई, कूड़ा उठाने और बुनियादी नागरिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। केवल निगम की सीमा में शामिल कर देने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। लोगों ने मांग की कि अधिकारियों को मौके पर भेजकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा करवाई जाए और कूड़ा उठाने का नियमित प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन




मोहाली नगर निगम आयुक्त संदीप सिंह ने आए हुए लोगों का आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे, सफाई व्यवस्था करने के लिए टेंडर हो चुके हैं। सभी एरिया में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें