फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नवजात आईसीयू में, मां बाहर जमीन पर बैठकर करती हैं इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा विभाग में सोमवार को जो हालात देखने को मिले, उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। वार्ड के बाहर बदबू, गंदगी और अव्यवस्था का ऐसा आलम था कि लोग नाक पर कपड़ा रखकर खड़े नजर आए। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इंतजार कर रहे मरीजों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था तक नहीं थी, जिससे कई महिलाएं और परिजन जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इसी भीड़ और अव्यवस्था के बीच एक मां अपने नवजात बच्चे के लिए दरवाजे के बाहर बैठी थी। उसका बच्चा अंदर आईसीयू में भर्ती है। मां बार-बार दरवाजे की ओर देखती, स्टाफ के बुलावे का इंतजार करती और फिर निराश होकर वहीं जमीन पर बैठ जाती। उसे बच्चे को दूध पिलाने के लिए भी लंबे समय तक बाहर इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड के आसपास कूड़े के ढेर, गंदे फर्श और अस्वच्छ बाथरूम साफ दिखाई दिए। छोटे-छोटे नवजातों के बीच इस तरह की गंदगी संक्रमण के खतरे को और बढ़ा रही है। एक परिजन ने कहा यहां बैठने तक की जगह नहीं है, मजबूरी में जमीन पर बैठना पड़ रहा है। ऐसे में मरीज और बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे। एक अन्य महिला ने बताया कि प्रसव के बाद उन्हें जिस कमरे में रखा गया, वहां भी साफ-सफाई का अभाव है।



आईसीयू में भर्ती नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने के लिए हम विशेष सावधानियां बरतते हैं। जब भी मां अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए अंदर जाती है, तो उसे पहले हैंड वॉश कराया जाता है और गाउन पहनने के लिए दिया जाता है, ताकि किसी भी तरह का संक्रमण बच्चे तक न पहुंचे। - डॉ. मेघना, पीडियाट्रिक वार्ड
विज्ञापन



चार दिन पहले मेरी भाभी का ऑपरेशन से बच्चा हुआ है, लेकिन नवजात आईसीयू में भर्ती है। यहां बेड नहीं मिल रहा, इसलिए पिछले दो दिनों से जमीन पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। - स्नेह लता, सेक्टर-109 निवासी

पांच दिन पहले ही मेरा बच्चा हुआ है, लेकिन उसे पीलिया होने के कारण आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। मुझे दिन में कई बार बच्चे को देखने और दूध पिलाने के लिए जाना पड़ता है, लेकिन यहां इतनी गंदगी है कि डर लगता है कहीं मैं खुद और मेरा बच्चा दोनों ही बीमार न पड़ जाएं। - नजीरा, निवासी छज्जूमाजरा खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें