मोहाली। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सेहत विभाग और पुलिस प्रशासन दिन-रात मेहनज कर रहा है। के बीच पंजाब सेहत व परिवार भलाई विभाग को राज्य के बुुजुर्गों की सेहत का ख्याल सताने लगा है। इसी के चलते रविवार को विभाग की तरफ से एक एडवाइजरी जारी की गई है।
यह एडवाइजरी 60 साल की उम्र के बुजुर्ग नागरिकों, गंभीर सांस लेने वाले, दिल, गुर्दे और जिगर की बीमारियों से पीड़ितों के लिए है। इस एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि सभी बुजुर्ग घर के अंदर रहें। इसके साथ ही बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति से न मिलें। अगर किसी इमरजेंसी मीटिंग में जाना पड़ता है तो दूसरे व्यक्ति से करीब एक मीटर की दूूरी बनाकर रखें। बाहर से घर में आने के बाद 40 सेकेंड हाथ धोएं और अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। खांसी और छिंकने की स्थिति में चेहरे को ढकने के लिए रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।
इसके साथ सभी बुजुर्गों को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों सूची भी अपने पास रखनी चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर इन नंबरों से सहायता ली जा सके। वहीं, कोविड-19 संबंधी जानकारी के लिए कोवा एप डाउनलोड करना चाहिए। बुजुर्गों को सामाजिक और धार्मिक समागम से दूर रहना चाहिए। वहीं, तंदरुस्ती के लिए घर में हलका अभ्यास और योग जरूर करना चाहिए।
घर के खाने के साथ ही जूस भी पीए
सीनियर सिटीजन के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि बुजुर्गों को घर में पकाए गए गर्म भोजन के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ताजा जूस पीना चाहिए। इसके साथ ही बार-बार पानी जरूरी पीना चाहिए। अगर उन्हें कोई शिकायत है और उसकी दवा रेगुलर लेते हैं तो वह जरूर लेनी चाहिए। वहीं, बुखार, खांसी या सांस लेने में मुश्किल आती है तो उन्हें नजदीकी सेहत संभाल केंद्र से संपर्क करना चाहिए। वहीं, डॉक्टरी सलाह के लिए पंजाब सरकार के टेलीफोन नंबर1800-180-4104 पर संपर्क कर सकते हैं।
बुजुर्ग पड़ोसियों से कर सकते हैं बात इस एडवाइजरी में कहा गया है कि लॉकडाउन में बुजुर्ग अपने पड़ोसियों से बात कर सकते हैं। लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी के निर्देश की पालना करनी होगी। उन्हें पेंटिंग, संगीत सुनने या पढ़ने की रूचि पैदा करनी चाहिए। जो बुजुर्ग अपनी देखभाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी देखभाल करने वालों की भूमिका अहम हो जाती है। देखभाल करने वालों का बुजुर्गों के साथ संबंध बढ़िया होना चाहिए। वहीं, बुजुर्गों की मदद करने वालों को खुद को साफ सुथरा रखना चाहिए और इसके साथ ही मास्क जरूर पहनने चाहिए। सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए और इसके साथ ही घर के दरवाजों के हैंडल और बाथरूम में टूटी को बार-बार साफ करना चाहिए।
बुजुर्ग अगर खाना खाने में आनकानी करें तो डॉक्टर से संपर्क करें
बुजुर्गों की देखभाल करने वाले को उनकी हाथ धोने में मदद करनी चाहिए। यदि बुजुर्ग को खांसी, बुखार या भोजन खाना नहीं चाहते हैं तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। एडवाइजरी में ओल्ड ऐज होम को जिम्मेदारी भी तय की गई है कि वह दवाइयों के जरूरी स्टाक को यकीनी बनाएं। डॉक्टरों से बाकायदा मुलाकात करें। एक अलग कमरे को आइसोशेल वार्ड के रूप में रखे और बाथरूम, रसोई के निर्माण को यकीनी बनाया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है और उसका किसी व्यक्ति के साथ संपर्क हुआ था तो इस मामले की रिपोर्ट हेल्पलाइन नंबर 104 और स्टेट कंट्रोल रूम नंबर 01722920074/08872090029 पर की जा सकती है।