कोरोना काल में परीक्षाएं रद्द होने के कारण लगातार दूसरे साल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 12वीं के नतीजे घोषित किए गए। सर्वोच्च न्यायालय ने 31 जुलाई से पहले नतीजे घोषित करने के लिए कहा था। इस कारण 30 जुलाई को सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। गुरु नानक फाउंडेशन पब्लिक स्कूल (जीएनएफपीएस) मोहाली स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि कोरोना महामारी के दौरान इतने बुरे हालातों के बाद भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि कक्षा 12वीं का परिणाम शत -प्रतिशत रहा। ह्यूमनिटी स्ट्रीम की किरनदीप कौर ने 98 फीसदी अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसी तरह मेडिकल स्ट्रीम की स्टूडेंट जसप्रीत कौर 96 फीसदी अंक लेकर टॉपर रही, जबकि 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल स्ट्रीम की स्टूडेंट ने 93 फीसदी अंक हासिल किए। जबकि कॉमर्स स्ट्रीम की स्टूडेंट कंवलजीत कौर ने 89 फीसदी अंक हासिल करके अपनी स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल किया।
इसी तरह स्कूल के कई छात्रों ने अन्य विषयों में टॉप किया है। इनमें जसप्रीत कौर (साइंस), जगदीप सिंह (साइंस) और किरनदीप कौर (ह्यूमनिटी) 99 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में टॉपर रहे। जबकि किरनदीप कौर (ह्यूमेनिटी) ने पेंटिंग में 99 फीसदी और गुरप्रीत कौर (ह्यूमेनिटी) ने पंजाबी में 99 अंक हासिल किए हैं। कंवलजीत कौर ने अर्थशास्त्र में 97 अंक हासिल कर अच्छा प्रदर्शन किया है।
अजीत कर्म सिंह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की एसोसिएट डायरेक्टर प्रनिका सिंह और प्रिंसिपल राजमिंदर कौर ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। मेडिकल स्ट्रीम की गुरसिमरन कौर ने 95 प्रतिशत, नॉन मेडिकल की रसलीन ने 94 प्रतिशत, कॉमर्स में परमिंदर सिंह और हुनरवीर ने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए। ह्यूमैनिटीज में सिमरन बब्बर ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए।
फेज-2 के ज्ञान ज्योति ग्लोबल स्कूल की मनप्रीत कौर ने नॉन मेडिकल में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। नॉन मेडिकल में ही अनमोल वर्मा ने भी 95.8 प्रतिशत अंक लिए। जबकि मेडिकल स्ट्रीम की छात्रा जसप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत और नॉन मेडिकल के सिमरप्रीत सिंह ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए।
सोल्जर शाइन स्कूल की प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। मेडिकल स्ट्रीम की रिया बाजवा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि कॉमर्स के रिषभ वशिष्ठ ने 96.6 प्रतिशत, मेडिकल स्ट्रीम की मुस्कान शर्मा ने 95.8 प्रतिशत व सिमर कौर सिद्धू ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह ह्यूमैनिटीज की जसइंदरदीप कौर ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रिंसिपल अंजली शर्मा ने बताया कि स्कूल के 18 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। स्कूल के मनजोत सिंह ने पेंटिंग में 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। जबकि रिया बाजवा, हरनूर कौर, मुस्कान शर्मा व नंदनी रत्न ने बायलॉजी में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
फेज 10 के डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शिया धीमान ने नॉन मेडिकल में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल प्रिंसिपल रोजी शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्ट्रीम की हरलीन कौर ने 95.6 प्रतिशत, नॉन मेडिकल की अंजली ने 94.6 प्रतिशत, मेडिकल स्ट्रीम की पारुल सूद ने 93.2 प्रतिशत और कॉमर्स की दीपांशी महाजन ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
दून इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। 26 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। स्कूल की आस्था भारद्वाज ने मेडिकल में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि नॉन मेडिकल की प्रनिका सिसोदिया ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स स्ट्रीम में मैथिली गिनोत्रा ने 96.8 प्रतिशत और ह्यूमैनिटीज के अर्जुन सागर ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।