फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहाना में मोहाली के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने 658 लोगों को सौंपे पेंशन के चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के अधीन आने वाले गांव सोहाना में मंगलवार को पंजाब सरकार की ओर से दी जाने वाली पेंशन के चेक 658 लोगों को वितरित किए गए। लाभार्थी लोगों को यह चेक सौंपने की शुरूआत मेयर अमरजीत सिंह सिद्धू की ओर से की गई। पंजाब सरकार ने अब पेंशन की राशि 750 से बढ़ाकर 1500 रुपये कर दी है। इस मौके पर मेयर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सेहत मंत्री की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों के पेंशन फार्म भरे गए थे। इसके बाद यह सपना हकीकत में बदल पाया है। इस दौरान बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, अंगहीन पेंशन के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद सुच्चा सिंह कलौड़, पार्षद हरजीत सिंह भोलू, विक्टर निहोल्का, बूटा सिंह सोहाना, मास्टर सुखदेव सिंह, हरदियाल सिंह व अन्य मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें