फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोहाना में दुकान खाली कराने के लिए दुकानदार व उसके परिवार पर तेजधार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना गांव में एक दुकान मालिक द्वारा दुकान खाली कराने को लेकर किराएदारों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बुधवार दोपहर क़रीब 11 बजे की है। मार्केट प्रधान एवं दुकान मालिक जश्न साथियों के साथ पहुंचे और दुकानदार बलजिंदर सिंह और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सभी घायलों को फेज-6 के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह 60 साल से चिकन की दुकान चला रहे हैं। हाल ही में मालिक ने उन्हें दुकान खाली करने के लिए कहा। पहले कहा गया कि यहां चिकन की दुकान नहीं चाहिए तो उन्होंने सुझाव दिया कि वह ढाबा चला लेंगे। बावजूद इसके दुकान मालिक जश्न खाली कराने पर अड़ा रहा। जब पीड़ितों ने दुकान खाली करने से मना किया तो बुधवार को यह हमला हुआ। बलजिंदर सिंह के मुताबिक जश्न कई बदमाशों के साथ आया और तेजधार हथियारों व गंडासे से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। उनके भाई हरजिंदर सिंह के सिर और टांग, भतीजे सागर और मनी को भी चोटें आईं। परिवार का एक और सदस्य सुखविंदर सिंह भी हमले में घायल हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के कपड़े फाड़े गए और गहने छीन लिए। बलजिंदर ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान मालिक ने जातिसूचक गालियां भी दीं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
घटना की शिकायत पुलिस को दिए जाने के बाद भी खबर लिखने तक पुलिस न उनके बयान लेने आई और न ही किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें