फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में विदेश जाने के चक्कर में 19 दिन में एक दर्जन हुए ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमोहाली। प्रशासन की ओर से की जा रही सख्त कार्रवाई के बावजूद विदेश जाने की चाह में लोग इमिग्रेशन कंपनियों की ओर से ठगी का शिकार बनाए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर पंजाबियों के साथ ठगी की जा रही है। मोहाली में पिछले एक माह अप्रैल में आई शिकायतों में कई ऐसी शिकायतें आई हैं जिसमें लोग अपने कागजात बनवाने के चक्कर में इमिग्रेशन कंपनियों में पैसे दे बैठे और इसके बाद ठगी का शिकार होकर विदेश नहीं जा पाए।
विज्ञापन

पुलिस समय-समय पर इमिग्रेशन कंपनियों की चेकिंग अपने माध्यम से करवाती है, लेकिन वह कार्रवाई तभी कर सकती है जबकि कोई मामला सामने आए। आम जनता को ठगी से बचाने के लिए न तो प्रशासन ने कोई दिशानिर्देश जारी किए हैं और न ही पुलिस ने। अगर देखा जाए तो एक ही महीने में करीब 50 इमिग्रेशन कंपनियों के लाइसेंस प्रशासन की ओर से रद्द किए जा चुके हैं। इसके बावजूद इस मई के महीने के 19 दिन में ही करीब एक दर्जन से ज्यादा इमिग्रेशन ठगी के मामले आ चुके हैं।



केस 1- जीरकपुर में विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए। पुलिस ने आरोपियों से करीब 2 करोड़ 96 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

केस 2- बलौंगी पुलिस ने शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर 5 लोगों पर केस दर्ज किया। इसमें कुवैत और ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 14.80 लाख रुपये की ठगी की गई।
विज्ञापन

केस 3- लुधियाना निवासी रविंदर कौर से 5.50 लाख, होशियारपुर के मलकीत से 5.38 लाख और फरीदकोट के मनजीत सिंह से 5.40 लाख रुपए की ठगी की गई।


मोहाली में इमिग्रेशन कंपनियां 850

जिला प्रशासन से रजिस्टर्ड कंपनी 400

एक माह में रद किए गए लाइसेंस 25

लाइसेंस रद होने की वजह रिन्यू न करवाना और डिटेल प्रशासन को न भेजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें