फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालड़ू में किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा पर तीन घंटे किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर शनिवार को किसानों ने जीरकपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा पर तीन घंटे के लिए पूर्ण तौर पर चक्काजाम रखा। इस मौके पर अंबाला-चंडीगढ़ की ओर जा रहे वाहनों को विकल्प रास्तों से निकाला गया। लालड़ू पुलिस जगह-जगह नजर तैनात थी। कृषि के नए तीन कानूनों के खिलाफ किसानों ने दप्पर टोल प्लाजा के दोनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, कारें और अन्य वाहनों को खड़ा कर हाईवे पर पूरी तरह से चक्का जाम किया हुआ था। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन वाहन, एंबुलेंस को ही निकलने दिया गया। जबकि पुलिस ने आईटीआई चौक पर बैरिकैडिंग कर अंबाला से चंडीगढ़ जा रहे वाहनों को वाया हंडेसरा से डायर्वट किया। बनूड़ से आ रहे वाहनों को अंबाला की ओर से निकाला गया। इस दौरान बहुत से मुसाफिर अपने गंतव्य स्थानों तक जाने के लिए परेशान होते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय किसान एकता सिद्धूपुर के ब्लॉक प्रधान जसवंत सिंह कुरली, भाकियू कादियां के जिला प्रधान राजिन्द्र सिंह ढौला और भाकियू लखोवाल के ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह बरौली के नेतृत्व में इलाके के सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने चक्काजाम में पूरे तीन घंटे दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया।
इस मौके पर शिअद के सदस्य निरमैल सिंह जौलाकलां, सुखविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सरपंच कुलवंत सिंह, प्रीतम सिंह, स्वर्ण सिंह मावी, जसपाल सिंह, सुरिन्दर सिंह धर्मगढ़, शेरसिंह, हाकम सिंह दप्पर, गुरप्रीत सिंह जास्तना, परमिन्दर सिंह साधांपुर, परमजीतसिंह दप्पर, हरि सिंह सहित काफी सख्यां में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें