फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलटाना में विधायक शर्मा ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी मंगवाकर भरवाए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और कई जगह तो सड़क टूटकर पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इससे लोग भारी परेशानी झेलते हुए आ रहे हैं। वहीं, बीते कुछ दिनों से हुई लगातार बरसात की वजह से बलटाना की आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के अंदर पानी भर गया, जिसकी वजह से कालोनी वासियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आलम यह था कि गलियों में पानी कई फुट तक भर गया और गलियों में पानी भरने की वजह से लोगों को आवाजाही के दौरान तो मुश्किलें आई और बहुत से लोगों के वाहनों का पानी से भरे गड्ढों की वजह से नुकसान हुआ।
विज्ञापन

लेकिन नगर परिषद इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहा है और नगर परिषद के अधिकारियों की अनदेखी से लोग मजबूरी में दिक्कतें झेल रहे हैं।
वहीं, लोगोें की समस्या को देखते हुए और नगर परिषद की लापरवाही के कारण स्थानीय शिअद विधायक एनके शर्मा ने अपने खर्च पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भिजवाकर बलटाना के अंदर सड़कों के गड्ढों को भरने के अलावा सड़क की मरम्मत करवाई।
जानकारी के मुताबिक बलटाना में नगर परिषद द्वारा गोल्डन एस्टेट कॉलोनी से सुखना नदी तक बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बिछाने का काम शुरू किया हुआ है। इस कारण डेढ़ किलोमीटर तक सड़क की खुदाई की जा चुकी है और अचानक हुई बरसात से काम अधूरा होने के कारण ठेकेदार द्वारा मिट्टी को सही तरीके से नहीं डाला गया।
विज्ञापन

इस कारण बरसात होने पर मिट्टी सड़कों पर बह गई और कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। क्योंकि दर्जनों लोगों की गाड़ियां इन गड्ढों में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई और कुछ लोगों के घरों के अंदर सीवरेज और बरसात का पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंधी अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो विधायक एनके शर्मा ने यहां के हालात देखने के बाद आधा दर्जन कॉलोनियों और फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों को राहत देने के लिए अपने स्तर पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद गड्ढों को मिट्टी से भरवाने का काम शुरू कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक शिअद विधायक एनके शर्मा ने इस काम को पूरा करने के लिए नगर परिषद के पूर्व प्रधान कुलविंदर सोही, पूर्व पार्षद जगतार सिंह टिवाणा, रजिंदरपाल सिंह सन्नी, रिंकू शर्मा की जिम्मेदारी लगाई। शिअद नेता कुलविंदर सोही ने बताया कि नए कांग्रेसी पार्षदों ने लोगों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देना बंद कर दिया है। इसका उदाहरण कुछ घंटों की हुई बरसात के बाद बलटाना की कॉलोनियों में भरे पानी से साफ देखने को मिल रहा है और सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें