फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से हादसा, मृतक संख्या 20 हुई

Thu, 10 Oct 2013 11:35 PM IST
अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात पंजाब-हिमाचल सीमा पर गांव मंगूवाल के पास गहरी खाई में मिनी ट्रक गिरने का कारण चालक की लापरवाही माना जा रहा है। एक तीखे मोड़ पर चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका।
विज्ञापन


इस हादसे में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है जबकि 60 अन्य घायलों में से 26 की हालत गंभीर बनी हुई है। मिनी ट्रक में सभी श्रद्धालु सवार थे जो माता चिंतपुर्णी के दर्शन कर लौट रहे थे। मृतकों में तीन बच्चे, तीन पुरुष और  14 औरतें शामिल हैं। ट्रक में 87 लोग सवार थे जो कपूरथला जिले के हलका भुलत्थ के गांव बजाजा और फतेहपुर के रहने वाले हैं। 60 घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर और आसपास के अस्पतालों में दाखिल कराया गया था।

वीरवार दोपहर बाद तक लगभग सभी घायलों को उनके परिजन अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए ले जा चुके थे। शाम को सिविल अस्पताल में चार ही घायल दाखिल थे, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बजाजा से चला श्रद्धालुओं का यह जत्था बुधवार रात करीब दस बजे माता चिंतपूर्णी से मत्था टेककर वापस लौट रहा था। होशियारपुर जिले के हिमाचल-पंजाब सीमा से सटे गांव मंगूवाल के पास करीब सवा 11 बजे मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और चालक नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त अधिकतर श्रद्धालु सो रहे थे और जैसे ही ट्रक खाई में गिरा लोगों की चीख पुकार मच गई।

इस दौरान सड़क से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने अपने वाहन रोके और घायलों को निकालना और अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। सूचना पाकर चोहाल स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एंबुलेंस और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


हादसे में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें