फेज सात की एक कंपनी ने विदेश भेजने के नाम पर दो युवतियों से धोखाधड़ी की। थाना मटौर पुलिस ने फिरोजपुर निवासी स्वरन कौर एवं मुक्तसर निवासी पूजा की शिकायत पर सनट्राइज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रदीप ठाकुर और पूजा के खिलाफ परचा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर दोनों युवतियों से 60-60 हजार रुपये ले लिए। न तो उन्हें विदेश भेजा गया, न ही उनके पैसे लौटाए।