फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-1 में अवैध सब्जी मंडी और रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में लगातार बढ़ते अवैध कब्जों और रेहड़ी-फड़ी की समस्या पर नगर निगम सख्त हो गया है। वीरवार को नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने फेज-1 में मोहाली गांव जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर सजी अवैध सब्जी मंडी और रेहड़ी-फड़ी वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इसके अलावा फेज-2 में भी नगर निगम ने कार्रवाई कर सड़क किनारे फलों और सब्जियों की रेहड़ियों को जब्त किया। सड़क किनारे खड़ी इन रेहड़ी फड़ी से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही थी। आसपास गंदगी भी फैल रही थी। नगर निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध कब्जों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया और निगम टीम को रोकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने बिना रुके अभियान जारी रखा। सुपरिटेंडेंट मनदीप सिंह की अगुवाई में निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को हटाया और उनका बाकी सामान जब्त कर लिया। टीम ने स्पष्ट किया कि फलों और सब्जियों को जब्त नहीं किया गया, बल्कि ठेले और ढांचे जैसी वस्तुएं कब्जे में ली गई हैं। उन्होंने बताया कि यह विशेष अतिक्रमण विरोधी मुहिम बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल फेज-1 और फेज-2 में कार्रवाई की जा रही है, इसके बाद अन्य सेक्टरों और मार्केटों की पार्किंग में किए गए अवैध कब्जों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें