फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़कों पर घूमते मिले पशु तो पालक देगा 20 हजार रुपये का आर्थिक दंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों पर पालतू और लावारिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों और ट्रैफिक जाम की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। निगम ने तय किया है कि पकड़े गए पशु को छुड़ाने के लिए उसके मालिक को 20 हजार रुपये का
आर्थिक दंड देना होगा। अगर मालिक तय समय में मुआवजा नहीं देता है तो पशु की नीलामी कर दी जाएगी। जिन पशुओं का कोई मालिक नहीं है, उनको गोशाला भेजा जाएगा।
शहर में लावारिस और पालतू पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। नगर निगम के अनुसार कुत्तों की संख्या भी काफी ज्यादा हो चुकी है। इस वजह से हर दिन औसतन रोजाना करीब 20 डॉग-बाइट के मामले सामने आ रहे हैं। गायों और भैंसों के सड़कों पर घूमने से भी कई हादसे हो चुके हैं। इसके अलावा जगह-जगह गंदगी और ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बन जाती है। लोग नगर निगम को इस संबंध में लगातार शिकायतें भेज रहे थे। कई बार यह भी देखने में आया है कि पशु राहगीरों पर हमला भी कर देते हैं। हाल ही में एक महिला के घायल होने के बाद यह मुद्दा नगर निगम की हाउस की मीटिंग में प्रमुखता से उठाया गया, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


पुराना नियम था कमजोर, अब सख्ती के संकेत
नगर निगम ने पहले भी लावारिस पशुओं पर जुर्माने की प्रक्रिया लागू की थी, लेकिन जुर्माना राशि बहुत कम होने के कारण लोग नियमों को गंभीरता से नहीं लेते थे। हाल ही में नगर निगम ने यह जुर्माना चार गुना बढ़ाकर बीस हजार कर दिया है। निगम के यह भी तय किया है कि शहर में पशु पकड़ने की टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी और इस काम के लिए विशेष वाहन और कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।


कई बार पशु पालक मवेशियों को खुले में छोड़ देते हैं। इस कारण हादसे होते हैं, और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है। अब ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। -परमिंदर पाल सिंह कमिश्नर, नगर निगम
विज्ञापन





हम नहीं चाहते कि किसी भी पशु को नुकसान पहुंचे, लेकिन शहर की सुरक्षा सर्वोपरि है। नागरिक सहयोग देंगे तो सड़कों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सकता है। - अमरजीत सिंह जीती संधू, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें