फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अकाउंट में हुई अवैध ट्रांजेक्शन, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में अज्ञात ऑपरेटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर दीपक भाटिया इंचार्ज सीएफसी फर्म द्वारा भेजी रिपोर्ट के आधार पर की गई है। सीएफसी फर्म पोर्टल (1930 हेल्पलाइन) पर उक्त बैंक खाते के खिलाफ पांच शिकायतें दर्ज की गई थीं। निरीक्षण में पाया गया कि यह खाता बार-बार साइबर धोखाधड़ी वाली कई शिकायतों में सामने आ रहा है, जिससे इसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। इंस्पेक्टर भाटिया ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि उक्त बैंक खाते से जुड़ी सभी जानकारी स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मोहाली को भेजी जाएं, ताकि आगे उचित कार्रवाई की जा सके। जांच में मिले तथ्यों और शिकायतों के आधार पर प्रारंभिक रूप से अपराध बनता पाया गया। स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक खाते के अज्ञात संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब साइबर धोखाधड़ी के इस मामले की गहराई से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें