फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे का सेवन करते चार युवक काबू, डोप टेस्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर नशे की हालत में मिले तीन युवकों को काबू किया। सभी का डोप टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया। तीनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। फेज-6 शूटिंग रेंज के पास दो युवक नशे की हालत में दीवार के पास बैठे मिले। पूछताछ में हिमांशु कुमार निवासी सेक्टर-39सी, चंडीगढ़ (वर्तमान निवासी बहलोलपुर) और ईशू मित्तल निवासी जुझार नगर, बहलोलपुर के निवासी थे। दोनों से मौके पर एनडीपीएस एक्ट की धारा-50 के तहत सहमति लेकर तलाशी ली गई, उनसे कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद दोनों को सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी कार्रवाई में फेज-1 में मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम लाघव मेहरा निवासी फेज-1 मोहाली बताया। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था। तीसरे मामले में फेज-8बी इंडस्ट्रियल एरिया में विनय कुमार निवासी अंबाला (वर्तमान निवासी लुधियाना) को गिरफ्तार किया। अस्पताल में उसका डोप टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें