फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में डेराबस्सी निवासी महिला ने बताया कि उसका पति फौज में है और वह बच्चों के साथ डेराबस्सी में किराये के मकान में रहती है। 2019 में वह जीरकपुर में रहती थी, तब वहां उसकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गुआरा थाना अमरगढ़ जिला मलेरकोटला से हुई जो कि फौजी में है। वह भी उसके नजदीक ही वहीं पर रहता था। वहां दोनों में नजदीकियां बढ़ गई, जिससे शारीरिक संबंध भी बन गए। इसके बाद गुरप्रीत सिंह अश्लील फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। वह धमकी देता था कि तुम्हारे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला ने बलटाना चौकी जीरकपुर में भी शिकायत दी थी। लेकिन यहां पर आपसी सहमति से दोनों में रजामंदी करवा दी गई थी। लेकिन रविवार को अचानक गुरप्रीत सिंह पीड़ित महिला के घर डेराबस्सी आ गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने बताया उस वक्त बच्चे उसके ट्यूशन पढ़ने गए थे, गुरप्रीत उसका मोबाइल फोन अपने साथ ले गया, जिसमें उसके परिवार की फोटो भी है। पुलिस ने बताया महिला की शिकायत पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें