फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कुब्बाहेड़ी में अवैध खनन, मामला दर्ज

विज्ञापन
खोदाई की जांच करती टीम। संवाद 
विज्ञापन
नयागांव। ड्रेनेज-कम-माइनिंग एवं जियोलॉजी विभाग ने माजरी के गांव कुब्बाहेड़ी में अवैध खनन का मामला सामने आने पर माजरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर के ड्रेनेज-कम-माइनिंग एवं जियोलॉजी विभाग के कार्यकारी अभियंता आकाश अग्रवाल ने बताया कि कल विभाग को कुब्बाहेड़ी में अवैध खनन की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई कर विभाग ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 29 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में से करीब 2.32 लाख घन फीट ग्रेवल की निकासी हुई है। उन्होंने बताया कि इस खनन के लिए विभाग से कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। इस कारण खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 4 (1) का उल्लंघन हुआ है। इस मामले में कार्रवाई कर माजरी पुलिस थाना में उक्त अधिनियम की धारा 4 (1) और 21 (1) के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। कार्यकारी अभियंता के अनुसार जिला पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि विभाग ने आधिकारिक तौर पर जिले में बनूर वियर को छोड़कर किसी भी अन्य स्थान पर डी-सिल्टिंग या खनन की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें