चोरी की जानकारी देती महिला। संवाद
कुराली। शहर के वार्ड नंबर-12 के एक घर का ताला तोड़कर घर में रखी पिस्टल और नकदी चोरी होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जसवीर कौर पत्नी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनके पति मुंबई की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनके पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर है।
उन्होंने रिवाल्वर घर के लॉकर में रखी हुई थी। वह 11 तारीख को घर से कहीं बाहर गए थे, दूसरे दिन जब वापस आए तो उनके घर के ताले टूटे थे। घर में रखा उनका लाइसेंसी पिस्टल, दो मैगजीन और पांच कारतूस के अलावा कुछ कीमती सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे की चेकिंग भी की।