फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गमाडा की जगह पर किया अवैध निर्माण, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गमाडा की जगह पर अवैध निर्माण करने के आरोप में सदर खरड़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पंजाब कैपिटल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक की शिकायत पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान अवतार सिंह निवासी फेज-4, इंदरपाल सिंह उर्फ पप्पी, अमर सिंह और कुलदीप सिंह निवासी सहौड़ा के रूप में हुई है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। गमाडा के अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ने एसएसपी मोहाली को 21 अक्तूबर को शिकायत दी गई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा था कि उक्त आरोपियों ने गांव सहौड़ा में अवैध निर्माण कर दुकानें बना ली गई हैं। यह साइट गमाडा के रीजनल प्लानिंग एरिया में आती है। आरोपी गमाडा की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। यह मामला जांच के लिए एसपी (ग्रामीण) के पास आया। जांच में दोषी पाए जाने के बाद उक्त चारों आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें