फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शूटिंग में बेहतर परिणाम चाहिए तो खिलाड़ियों को अच्छे हथियार उपलब्ध करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खेलों में अपना भविष्य बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए अब शूटिंग भी एक फेवरेट गेम बन चुका है, लेकिन शूटिंग के अभ्यास के लिए खिलाड़ियों के सामने समस्या यह आ रही है कि वह इतने महंगे हथियार कहां से लाएं। शूटिंग प्रतियोगिता में इस्तेमाल किए जाने वाली एयर राइफल, एयर पिस्टल और पिस्टल से अभ्यास करने के लिए खिलाड़ियों को यह हथियार विदेश से जैसे आस्ट्रिया, जर्मनी, इंग्लैंड से मंगवाने पड़ते हैं। साथ ही शूटिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला अन्य सामान भी विदेशों से ही आयात किया जाता है।
विज्ञापन

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी इंपोर्ट परमिट की जरूरत भी पड़ती है, जो नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालिफाई करके ''रिनाउंड शॉट'' सर्टिफिकेट हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ही दिया जाता है। साथ ही रिनाउंड शूटर होने के बाद राइफल या एयर पिस्टल खरीदने पर शूटर को जीएसटी नहीं पड़ती है।

शूटिंग राइफल-पिस्टल की कीमत

एयर राइफल की कीमत 2.50 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके बाद 10 लाख रुपये से भी अधिक तक पहुंच जाती है। वहीं, पिस्टल की कीमत करीब 4-5 लाख रुपये तक होती है। इसके अलावा शॉटगन की कीमत तकरीबन 3.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 8 लाख से 12 लाख रुपये तक होती है।
विज्ञापन


कोट्स
कोई भी शूटर नेशनल चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने के बाद एयर राइफल फ्लैश पिस्टल या फायराम विदेश से मंगवा सकता है। इसके साथ ही शूटर जिस इंवेट को क्वालीफाई करता है उसी के आधार पर एयर राइफल या एयर पिस्टल मंगवा सकता है। हालांकि इसकी व्यवस्था भारत में भी होनी चाहिए, इससे परिणाम और बेहतर आ सकते हैं। -संयम बाजला, शूटिंग राइफल कोच मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें