फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय का कद्र करेंगे तो कभी धोखा नहीं देगा : मनीषी संत मुनिश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समय का कद्र करेंगे तो समय कभी धोखा नहीं देता। समय बेहद ही प्यारा हमसफर है। आपने व्यवहार पर ध्यान नही दिया तो यह भी हो सकता है कि आप जीवन भर ठगे जाए। ऐसे में आपको उचित सम्मान नहीं मिल पाएगा। अगर सब चलता है पर अमल किया तो फिर आपने अपनी बुद्धि से नहीं सोचा और आपका कोई वैचारिक स्तर नहीं है। यह बात सेक्टर-24 के अणुव्रत भवन स्थित तुलसी सभागार में मनीषी संत मुनिश्री विनय कुमार आलोक ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिनाइयों से कभी घबराना नही चाहिए। उसका डटकर सामना करना चाहिए। कठिनाइयों से डर कर भागता है वह जीवन में कभी सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सब कुछ कीजिए। सुख चैन के सारे साधन जुटाएं लेकिन इतना कुछ करते हुए बस इतनी चिंता कीजिए कि हमारे भीतर क्या भरता जा रहा है। हम बाहरी चीजों के ख्याल में इतने डूबे हैं कि भीतर का खोखलापन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें