फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दिन कोरोना संक्रमित हुए या लक्षण मिले तो दोबारा मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पीएसईबी की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के कोरोना संक्रमित होने या फिर लक्षण होने पर उसकी परीक्षा नहीं ली जाएगी। ऐसे परीक्षार्थियों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड दूसरा मौका देगा। 16 मार्च से पांचवी कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। कोरोना काल के चलते बोर्ड ने राज्य के सभी 18.5 हजार स्कूलों को सेल्फ सेंटर बनाया है।
विज्ञापन

पंजाब में कई दशकों बाद कोरोना काल के बीच पांचवी की बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही हैं। इसमें राज्य के तकरीबन 3 लाख 21 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। कोरोना के फिर से बढ़ते मामलों और स्कूलों में संक्रमण की दस्तक ने पीएसईबी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। माहौल को देखते हुए बोर्ड ने फैसला किया है कि परीक्षा वाले दिन अगर कोई परीक्षार्थी संक्रमित है या फिर उसमें संक्रमण के लक्षण हैं तो उसे परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। पीएसईबी के परीक्षा नियंत्रक जनकराज महरोक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान अगर किसी परीक्षार्थी को बुखार, खांसी या जुकाम जैसे लक्षण मिलते हैं तो उसे भी परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। अगर परीक्षाओं के दौरान किसी स्कूल से जुड़ा संक्रमण का कोई मामला सामने आता है और सेहत विभाग उस स्कूल को कंटेनमेंट जोन घोषित करता है, तो भी उस केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा नहीं होगी और इन सभी को परीक्षा का दूसरा मौका मिलेगा। 22 मार्च से शुरू होने जा रही आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी यही नियम लागू रहेंगे। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा, उन्हें अपना सैनिटाइजर और पीने के पानी की बोतल साथ लानी होगी। सभी सरकारी स्कूलों को थर्मल स्क्रीनिंग उपलब्ध करवा दिए गए हैं। वहीं 6 फीट की की दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था सभी स्कूलों में कर ली गई है।
सभी परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। इस अतिरिक्त समय के दौरान स्कूल स्टाफ कोरोना दिशानिर्देशोें का पालन करते हुए परीक्षा देने के बारे में बताएगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने इस साल की परीक्षाओं के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। पांचवी की बोर्ड परीक्षा कई दशकों बाद होने जा रही है, इसलिए राज्य के सभी 18.5 हजार से ज्यादा स्कूलों को सेल्फ सेंटर बनाया गया है। आठवीं की परीक्षा भी इसी तरह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें