फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल पहुंचें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बरसात और बाढ़ के मौसम में सांप के काटने के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि सांप के काटने पर मरीजों को किसी तांत्रिक, बाबा या झाड़-फूंक करने वालों के पास न जाकर तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचना चाहिए। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन मुफ्त उपलब्ध हैं। पंजाब में कई गैर-जहरीले सांप पाए जाते हैं, लेकिन कॉमन क्रेट, रसेल वाइपर और कोबरा जैसे जहरीले सांप भी मौजूद हैं। इनके काटने की स्थिति में मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। इसलिए समय पर इंजेक्शन लगाना जरूरी है।
विज्ञापन



क्या करें
मरीज को आश्वस्त करें क्योंकि करीब 70 प्रतिशत मामले गैर-जहरीले सांपों के होते हैं। काटे अंग को स्थिर रखें लेकिन रक्त प्रवाह न रोकें। मरीज को खुद दौड़कर या वाहन चलाकर अस्पताल न जाना पड़े, इसके लिए एंबुलेंस बुलाएं। जूते, गहने, अंगूठी या तंग कपड़े काटे हुए हिस्से से तुरंत हटा दें और फफोलों को न छेड़ें।


क्या न करें
पारंपरिक नुस्खे या झाड़-फूंक से कोई फायदा नहीं होता। सांप को पकड़ने या मारने में समय बर्बाद न करें और घाव को काटने या चूसने की कोशिश बिल्कुल न करें।



लक्षण
सांप के काटने के लक्षणों में दर्द, सूजन, खून आना, फफोले, पलकों का गिरना, सांस लेने में परेशानी, बोलने में कठिनाई, सिर उठाने में दिक्कत और नाक-कान से खून आना शामिल हैं। किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-104 पर संपर्क किया जा सकता है, जबकि एंबुलेंस सुविधा के लिए 108 नंबर डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें