फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘यो यो हनी सिंह ने ‘मखना’ गाना गाया तो करवाऊंगा पर्चा दर्ज’

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के मैक डी चौक के नजदीक रिहायशी सोसायटी बुर्ज में शनिवार को पंजाबी गायक हनी सिंह का एक शो होना है। इसका विरोध करने के लिए पंडित राव धनेश्वर एक पोस्टर लेकर शुक्रवार को पटियाला चौक पर पहुंचे। उनका कहना है कि हनी सिंह ने जो ‘मखना’ गाना गया है, उसके बोल पंजाब की संस्कृति और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ हैं। पंड़ित राऊ चौक पर करीब तीन घंटे तक अपने सिर पर एक पोस्टर लेकर खड़े रहे। इस पोस्टर पर यो यो हनी सिंह के गाने ‘मखना’ के विरोध में स्लोगन लिखे हुए थे।
विज्ञापन

धनेश्वर ने कहा कि हनी सिंह गंदे गाने गाते हैं। उनके नए गाने ‘मखना’ में पंजाब की महिलाओं को बेइज्जती की गई है और वह अपने गानों में नशे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि मनीषा गुलाटी की ओर से पंजाब स्टेट वुमन कमीशन में दी गई शिकायत के बाद ‘मखना’ गाने पर हनी सिंह के खिलाफ पर्चा भी दर्ज हो चुका है। बावजूद इसके हनी सिंह शनिवार को जीरकपुर में शो कर रहे हैं। हनी सिंह के खिलाफ उन्होंने जीरकपुर, एसडीएम डेराबस्सी, एसएसपी मोहाली और डीसी मोहाली को शिकायत दे रखी है।
धनेश्वर ने इस शो के प्रबंधकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हनी सिंह ने जीरकपुर में यह गाना गया तो वह उसके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे। अगर इस शो में कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन होता है तो आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें