फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मांगें पूरी नहीं होने पर मिड डे मील कर्मी 24 से जाएंगे सामूहिक अवकाश पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों के मुद्दों का समाधान न होने पर सर्व शिक्षा अभियान मिड-डे मील कार्यालय के कर्मचारियों ने 24 मार्च से सामूहिक अवकाश लेने और शिक्षा भवन का गेट बंद करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को दिसंबर 2024 और जनवरी 2025 का वेतन नहीं मिला है। 14 जनवरी 2025 को शिक्षा भवन के बाहर चल रहे धरने के दौरान हुए समझौते के अनुसार सभी मुद्दों का जल्द समाधान किया जाना था, लेकिन दो माह से अधिक समय बीतने के बावजूद कर्मचारियों के सभी मुद्दे अनसुलझे हैं।
इसके अलावा कर्मचारियों का उनके धरने के दिन का वेतन भी रोक दिया गया है। मुख्यमंत्री ने 21 अप्रैल 2022 को और कैबिनेट सब-कमेटी ने 14 मार्च 2024 को कर्मचारियों को नियमित करने के लिए अपनी सहमति दी थी।
विज्ञापन

14 मार्च की मीटिंग में वित्त मंत्री के आदेशों के अनुसार संगठन ने डीजीएस से संपर्क किया था। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता को शपथ पत्र भी दिया गया, लेकिन इसके बावजूद कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें