फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में बिना मास्क वाहन चलाते पकड़े गए तो जुर्माने के साथ कोरोना जांच करवाएगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अब जीरकपुर में बिना मास्क वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर पुलिस चालान के साथ कोरोना टेस्ट भी करवाएगी। बढ़ रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने यह फैसला लिया है। यह नियम सोमवार से लागू होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फैसले से कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। शहर के गण्यमान्यों का कहना है कि यह सख्ती केवल वाहन चालकों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बिना मास्क पैदल घूमने वालों पर भी शिकंजा कसने की जरूरत है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित हर सार्वजनिक स्थान पर लोग बिना मास्क के घूमते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस को दुकानों एवं रेस्टोरेंट-होटल में औचक निरीक्षण कर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
ढकोली स्वास्थ्य केंद्र में होगी जांच
जानकारी के अनुसार बिना मास्क पाए जाने पर लोगों को ढकोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाएगा। बता दें कि यहां लोगों के बैठने के लिए उचित प्रबंध नहीं हैं। लोगों को घंटों धूप में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार से बिना मास्क सड़कों पर निकलने वाले वाहन चालकों का एक हजार रुपये चालान करने के साथ उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा। वाहन चालक के साथ गाड़ी में बैठे अन्य लोगों के लिए भी मास्क पहनना जरूरी है। -ओमवीर सिंह, यातायात प्रभारी, जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें