फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारियों ने किया गांव सिंघपुरा का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव सिंघपुरा के जलघर और सीवरेज के प्रबंधों को देखने के लिए आईएएस अधिकारियों की टीम ने गांव का दौरा किया। टीम नेे गांव में सफलता पूर्वक चल रहे जल घर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। टी. बैनीथ, वरजीत वालिया, अंकुशजीत वालिया, विराज और अन्य आईएएस अधिकारियों की टीम ने प्रशासन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में गांव दौरा करते हुए गांव के जल घर के प्रबंध देेखे और पंजाब में इसे सफलतापूर्वक चलाने के लिए गांववासियों की ओर से किए जा रहे यत्नों संबंधी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

अधिकारियों की टीम ने पानी की बचत को लेकर गांव में किए प्रबंध भी जांचे। सरपंच साधू सिंह ने टीम को बताया कि सरकार द्वारा विश्व बैंक की मदद से गांव में जल घर स्थापित किया गया था। गांव के प्रत्येक घर में मीटर लगाए गए हैं और उनकी रीडिंग के आधार पर ही बिल लिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त गांव के प्रत्येक घर में सीवरेज का कनेक्शन दिया गया है और दूषित पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है।
टीम ने पानी और सीवरेज की सुविधा उपलब्ध करवाने के मामले में पंजाब के पहले गांव बने सिंघपुरा की कमेटी द्वारा जल घर और सीवरेज के किए प्रबंधों की प्रशंसा की। इस मौके पर गुरविन्द्र सिंह, एसडीओ रजिन्द्र कुमार, हरंबस लाल, संजय कुमार, सतनाम सिंह, रिंपी, पूर्व सरपंच हरनेक सिंह सिंधू, नंबरदार इंद्रजीत सिंह, सेवक सिंह, कुलविन्द्र सिंह और गुरनाम सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें