फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पादरी बजिंदर मामले में सजा दिलाने वाली महिला के पति पर वसूली का केस

Thu, 30 Oct 2025 02:20 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी पर मोहाली में बवाल, परिवार ने थाने का घेराव कर सड़क जाम की, विरोध के बाद छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पादरी बजिंदर सिंह को दुष्कर्म के केस में सजा दिलाने वाली महिला के पति को लुधियाना की हैबोवाल थाना पुलिस ने वसूली (रंगदारी) के मामले में गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 184, 25 अक्तूबर 2025 के तहत की गई है।
हालांकि जब लुधियाना पुलिस गिरफ्तारी के लिए मोहाली पहुंची तो स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। उसके परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने बलौंगी थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठाया और बाद में विरोध बढ़ने पर उसे नोटिस देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

एफआईआर में लुधियाना निवासी मनप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मनप्रीत के मुताबिक महिला उसके घर से गहने और अन्य कीमती सामान लेकर भाग गई थी। इस पर उसने एफआईआर नंबर 305/331 दर्ज करवाई जिसके बाद सरस्वती को सजा हुई।
शिकायत के अनुसार इसी दौरान महिला ने मनप्रीत से कहा कि तुम केस वापस ले लो हम तुम्हारा सामान लौटा देंगे। इसके कुछ समय बाद दिल्ली निवासी ने मनप्रीत को फोन कर धमकी दी। कहा कि केस वापस ले लो नहीं तो अंजाम भुगतने पड़ेंगे। एफआईआर के अनुसार आरोपी ने केस सेटल करने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की और गूगल- पे के जरिए 5 हजार रुपये उसके मोबाइल नंबर पर भी भेजे गए।
लुधियाना पुलिस का कहना है कि फोन कॉल और पैसे के लेनदेन के सबूत मिलने के बाद केस दर्ज किया गया। वहीं आरोपी के परिजनों ने कहा कि उसे बिना नोटिस दिए गिरफ्तार करना गलत था। उनका कहना है कि उसे नोटिस देकर बुलाया जाए हम खुद उसे जांच में शामिल कराएंगे।
विज्ञापन

विरोध के बाद लुधियाना पुलिस ने फिलहाल आरोपी को नोटिस जारी कर जांच में शामिल होने का आदेश दिया और मोहाली से लौट गई। मामले की जांच लुधियाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें