फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। 15 नवंबर को नयागांव में छठ महापर्व आस्था और परंपरा के साथ मनाया गया। बिहार कॉलोनी में छठ पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए कृत्रिम घाट तैयार किए। यह परंपरा पिछले 32 वर्षों से लगातार जारी है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। रविवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति सदस्य अनिल मंडल ने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से यह धार्मिक परंपरा निरंतर जारी है। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इस आयोजन में बिहार कॉलोनी, नयागांव और आसपास के इलाकों से करीब चार से पांच हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। छठ पूजा समिति ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए। रविंद्र खेड़ा, गुरध्यान सिंह, गणेश शर्मा और हरप्रीत सिंह हैप्पी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। नयागांव में यह आयोजन 32 वर्षों से लगातार हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें